प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रेसलर विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में शामिल होने की मिली अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने  विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। एशियन गेम्स 2026 का ट्रायल 30 और 31 मई को होना है।

विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में शामिल होने की मिली अनुमति

रेसलर विनेश फोगाट |

नई दिल्ली: भारतीय महिला फ्रीस्टाइल रेसलर विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने  विनेश फोगाट को एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी है। रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी, जिस पर सुनववाई करते हुए शीर्ष कोर्ट ने ये फैसला सुनाया। एशियन गेम्स 2026 के सिलेक्शन ट्रायल 30 और 31 मई को होना है। इसलिए अदालत ने फिलहाल विनेश को रोकने से इनकार कर दिया। मामले की अगली सुनवाई अब 1 जून को होगी। 

सुप्रीम कोर्ट ने विनेश फोगाट से कहा कि "आप एक बेहतरीन एथलीट रही हैं। लेकिन, देश सबसे पहले है।" सुनवाई के दौरान जस्टिस पीएस नरसिम्हा ने मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि "ये मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के मामले नहीं हैं, ये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल हैं। ऐसा नहीं हो सकता कि अदालतें इस तरह से दखल दें और पूरे शेड्यूल को ही बिगाड़ दें।"

विनेश फोगाट की वकील के मुताबिक, विनेश पिछले साल मां बनी थीं और अब वापसी करना चाहती हैं। इस पर अदालत ने कहा कि दिसंबर 2024 के बाद उन्होंने खेलों से ब्रेक लिया। डोपिंग टेस्ट में भी हिस्सा नहीं लिया और समय पर अपनी जानकारी भी नहीं दी। बाद में बताया कि विधानसभा की कार्यवाही में व्यस्त थी। ये स्पष्टीकरण बिल्कुल भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। 

गौरतलब है कि WFI ने विनेश को 'कारण बताओ नोटिस' भेजकर चार सवालों के जवाब मांगे थे। साथ ही अनुशासनहीनता और डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का भी आरोप लगाया था। इसके बाद 26 जून, 2026 तक विनेश के किसी भी घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेने पर रोक लगा दी थी।

 

Related to this topic: