प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी असफल रहे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी, कौन होगा LSG का नया कप्तान?

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत कप्तानी छोड़ चुके हैं। इसके साथ ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भविष्य पर भी संकट आ गया है।

ऋषभ पंत ने छोड़ी कप्तानी कौन होगा lsg का नया कप्तान

ऋषभ पंत |

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ से बाहर रहने वाली टीमों के कप्तानों पर गाज गिरना शुरू हो गया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत कप्तानी छोड़ चुके हैं। इसके साथ ऋषभ पंत का लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भविष्य पर भी संकट आ गया है।  

ऋषभ पंत ने छोड़ी LSG की कप्तानी

आईपीएल 2026 की तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद ऋषभ पंत ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की कप्तानी छोड़ दी है। मेगा ऑक्शन में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया गया था। कप्तानी के साथ-साथ बल्लेबाज के तौर पर भी उनका रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। 

कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में भी असफल

ऋषभ पंत ने बल्लेबाज के तौर पर हैदराबाद के खिलाफ 50 गेंदों पर नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी। इस सीजन में ये उनका एकमात्र अर्धशतक है। IPL 2026 के 14 मैचों में उन्होंने 30 चौके और 1 छक्के की मदद से मात्र मात्र 312 रन बनाए हैं। वहीं, कप्तानी की बात करें, तो उनकी कप्तानी में टीम को 14 मैचों में मात्र 4 मुकाबले में जीत मिली है, जबकि 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। 

टॉम मूडी ने दी सूचना

 एलएसजी के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने अपने बयान में कहा कि ऋषभ ने फ्रेंचाइजी से इस संबंध में संपर्क किया था और हमने सम्मानपूर्वक उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। ऐसे निर्णय लेना कभी आसान नहीं होता। 

Related to this topic: