प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शीतल देवी फाइनल में, सरिता कांस्य की जंग में

विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज: शीतल देवी फाइनल में पहुंचीं, सरिता कांस्य के लिए खेलेगी

मौजूदा विश्व चैम्पियन शीतल देवी ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरिज (तीसरा चरण) के तीसरे दिन सोमवार को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विश्व पैरा तीरंदाजी सीरिज शीतल देवी फाइनल में पहुंचीं सरिता कांस्य के लिए खेलेगी

Sheetal Devi Reaches Final, Sarita to Fight for Bronze |

अहमदाबाद: मौजूदा विश्व चैम्पियन शीतल देवी ने विश्व तीरंदाजी पैरा सीरिज (तीसरा चरण) के तीसरे दिन सोमवार को महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

शीतल देवी ने सरिता को हराकर फाइनल में बनाई जगह

जम्मू की भुजाहीन तीरंदाज शीतल ने सरिता को 145-143 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। अब उनका सामना कजाखस्तान की ऐजादा सेडान से होगा। सरिता कांस्य पदक के मुकाबले में चीन की वांग हुइतिंग से खेलेगी।

तोमान कुमार से फाइनल का मौका चूका

कंपाउंड पुरुष वर्ग में मौजूदा विश्व चैम्पियन और दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी तोमान कुमार को शीर्ष वरीयता प्राप्त इंडोनेशिया के केन स्वागुमिलांग ने 146-144 से हराया। अब वह कांस्य पदक के लिये इराक के अब्बास खादिम से खेलेंगे। केन ने भारत के गुरविंदर सिंह को क्वार्टर फाइनल में 143-141 से मात दी।

डब्ल्यू1 पुरुष वर्ग में भारत की चुनौती खत्म

पुरुषों के डब्ल्यू1 वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गई जब पांचवीं वरीयता प्राप्त आदिल मोहम्मद नजीर अंसारी और नौवीं वरीयता प्राप्त नुरूद्दीन अपने-अपने मुकाबले हार गए।  महिला वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त स्वाति चौधरी कांस्य पदक के लिये खेलेंगी। वह चीन की छठी वरीयता प्राप्त लियू जिंग से 1-7 से हार गई थी।

क्या होता है W1 वर्ग?

डब्ल्यू1 वर्ग के एथलीटों के शरीर के ऊपरी और निचले हिस्सों, धड़ और कम से कम तीन अंगों में अक्षमता होती है। कुछ को धनुष लोड करने में मदद के लिए एक सहायक की जरूरत होती है।

यह भी पढ़: हाथरस में 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, पेड़ पर लटका मिला शव

Related to this topic: