MP News : धार। जिले के बदनावर में जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में मंगवार सुबह एक छात्रा की अचालन मौत हो गई।
MP News : धार। जिले के बदनावर में जवाहर नवोदय विद्यालय मुलथान में मंगवार सुबह एक छात्रा की अचालन मौत हो गई। छात्रा आठवीं क्लास में पढ़ती थी। छात्रा का नाम निशा सूर्यवंशी (13) था। घटना के वक्त पीटी कर रही थी। तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे अस्पताल ले जाया गया, वहीं डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। निशा मंगलवार को भी और बच्चों के साथ मैदान में पीटी कर रही थी। सुबह करीब सवा सात बजे पीटी करते-करते अचानक गिर गई।
साथ के और बच्चे औऱ शिक्षक ने उसे संभाला। शरीर में कोई हलचल न होने पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल बदनावर ले जाया गया। अस्पताल में डाक्टरों ने जांच की और निशा को मृत घोषित कर दिया। इस बीच तहसीलदार सुरेश नागर भी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद डाक्टर ने निशा के मृत शरीर का पोस्टमार्टम किया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।
डॉक्टर ने कहा - साइलेंट अटैक से मौत की आशंका
छात्रा की मौत की असली वजह के बारे में पता नहीं चल पाया है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। साइलेंट अटैक से मौत की आशंका है। इधर, टीआई अमित सिंह कुशवाहा ने कहा कि मौत की असली वजह पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा।
सीने में सामान्य दर्द और कार्डियक अरेस्ट क्या है?
जबड़ों के नीचे शुरू होने वाला हार्ट अटैक का हो सकता है, जो दर्द बहुत तेज और पसलियों के साथ हो, छाती के साथ बाजू में दर्द हो, यह दर्द हार्ट अटैक के होते हैं। ऐसे व्यक्ति जिन्हें बल्ड प्रेशर, डायबिटीज, किडनी की तकलीफ है, उन्हे सीने में किसी भी प्रकार के दर्द को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए। छाती में किसी एक स्थान पर ही दर्द हो रहा हो तो सामान्यतः वह हार्ट अटौक का नहीं होता है।
ऐसा दर्ज जिसमें लगे कि कुछ चुभो दिया हो, वह भी आम तौर पर हार्ट अटैक का नहीं होता है। ऐसा दर्द जो चलने पर कम हो जाए या करवट बदलने के दौरान कम हो जाए वह भी हार्ट अटैक का दर्द नहीं होता है।
बचने के उपाय
बच्चों का साल में एक बार ईसीजी, ईको या कार्डियक चेक अप कराना चाहिये, विशेषकर यदि बच्चा यदि खेल या फिजिकल वर्क में शामिल है। बच्चा यदि अचानक जल्दी थकने लगे, सांस फूलने लगे, या बार-बार चक्कर आए तो इसे कमजोरी समझकर नजरअंदाज न करें। हार्ट की स्क्रीनिंग करवाएं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/sjaishankar-said-about-venezuela-india-concerned-about-recent-developments/103954