प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत

मोबाइल गेमिंग और बैंक ट्रांजैक्शन के बीच 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत

जमुई के लक्ष्मीपुर में नौवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र जीवन कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, पुलिस मोबाइल गेमिंग, बैंक लेनदेन और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

मोबाइल गेमिंग और बैंक ट्रांजैक्शन के बीच 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत

15-Year-Old Class 9 Student Dies Under Suspicious Circumstances in Jamui |

जमुई (बिहार)। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के केनुहट इलाके में नौवीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृत छात्र की पहचान जीवन कुमार (15), पिता लाल कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम किया।

गेम खेलने के दौरान हुआ किसी तरह का ट्रांजैक्शन

परिजनों ने बताया जीवन अपने पिता के मोबाइल फोन पर गेम खेलता था। पिछले कुछ दिनों से मोबाइल से जुड़े बैंक खाते से लगातार पैसे कटने की जानकारी सामने आ रही थी। परिजनों को आशंका थी कि गेम खेलने के दौरान किसी तरह का ट्रांजैक्शन हो रहा है। इसी को लेकर जीवन के पिता बैंक खाते में हुए लेनदेन की जानकारी लेने के लिए शुक्रवार को बैंक गए थे।

मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने मे जुटी पुलिस

मृतक के चाचा बबन कुमार सिंह ने बताया कि पिता के बैंक जाने के बाद घर में जीवन की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि उन्हें आशंका है कि बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी सामने आने को लेकर छात्र डर या तनाव में रहा होगा। चाचा ने बताया कि जीवन को फंदे से झूलते हुए सबसे पहले उसके छोटे भाई ने देखा जिसकी जानकारी उन्होंने अपने पिता को दिया। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों का पता पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद लक्ष्मीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत होता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर गंभीरता से जांच कर रही है।

मोबाइल फोन और बैंक खाते से हुए संदिग्ध लेनदेन

पुलिस अब मोबाइल फोन और बैंक खाते से हुए संदिग्ध लेनदेन समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर सकती है, ताकि छात्र की मौत के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सके।

यह भी पढ़ेंः अवैध खनन और ब्लास्टिंग के आरोपों से जर्जर हुआ स्कूल भवन, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Related to this topic: