प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

उज्जैन में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

उज्जैन में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक आरोपी और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी फरार हैं।

उज्जैन में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म दो आरोपी गिरफ्तार

16-Year-Old Girl Gang-Rape Case in Ujjain, Two Arrested |

उज्जैन (मध्य प्रदेश)। जिले में 16 साल की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया, कमरे में ले गया और वहां पहले से तीन साथी मौजूद थे।

छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा 26 सितंबर को घर से निकली थी और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। 27 सितंबर को छात्रा घर लौट आई। शुरुआत में उसने परिजनों को अपहरण की बात बताई, लेकिन इसके बाद वह गुमसुम रहने लगी। परिजनों के पूछने पर छात्रा ने पूरी घटना बताई।

युवक उसे मिलने के बहाने दोस्त के कमरे पर ले गया

पुलिस के अनुसार, छात्रा की पहचान क्षेत्र के एक हमउम्र युवक से थी। युवक उसे मिलने के बहाने जीवाजीगंज स्थित अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। छात्रा के बयान के मुताबिक कमरे में पहले से तीन अन्य युवक मौजूद थे और चारों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने महिला अधिकारी के सामने छात्रा के बयान दर्ज किए और मेडिकल परीक्षण कराया। 

दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी

पुलिस के अनुसार, बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं। जांच के दौरान पुलिस ने गुरुवार को दबिश देकर लक्की नामक आरोपी और उसके एक नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया। लक्की को केंद्रीय जेल और नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी तलाश कर रही है। मामले की जांच एसआई प्रीति चौहान कर रही हैं।  

यह भी पढ़ें:   जौनपुर मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Related to this topic: