प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बांदा में 16 वर्षीय किशोरी लापता

बांदा में 16 वर्षीय किशोरी लापता, पड़ोसी के साले पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

बांदा के तिंदवारी क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों ने दो युवकों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बांदा में 16 वर्षीय किशोरी लापता पड़ोसी के साले पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

16-Year-Old Girl Goes Missing in Banda, Two Booked in Case |

बांदा (उत्तर प्रदेश)। देहात कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साले पर किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में एक अन्य युवक पर भी सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पड़ोसी के साले पर लगाया आरोप

पीड़ित पिता के अनुसार, 14 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोसी का साला रामनरेश पुत्र हरिप्रसाद वर्मा, निवासी पतवन थाना बबेरू, किशोरी को अपने साथ ले गया। वहीं, इस पूरी घटना में उसके दोस्त धर्मेंद्र, निवासी ग्राम आऊ थाना अतर्रा, की भी भूमिका बताई गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस की शरण ली। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

यह भी पढे़ं:   अवैध रेत खनन मामले में बिहार, दिल्ली और राजस्थान के 8 ठिकानों पर छापेमारी

Related to this topic: