प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

बांदा में 16 वर्षीय किशोरी लापता

16 वर्षीय किशोरी लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज

बांदा के तिंदवारी क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने पड़ोसी के साले पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया।

16 वर्षीय किशोरी लापता शादी की नीयत से भगाने का आरोप दो युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज

सांकेतिक तस्वीर |

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारी इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक के साले पर किशोरी को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में एक अन्य युवक पर भी सहयोग करने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पीड़ित पिता ने बताया...

पीड़ित पिता के अनुसार, 14 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से लापता हो गई। आरोप है कि पड़ोसी का साला रामनरेश पुत्र हरिप्रसाद वर्मा, निवासी पतवन थाना बबेरू, किशोरी को अपने साथ ले गया। वहीं, इस पूरी घटना में उसके दोस्त धर्मेंद्र, निवासी ग्राम आऊ थाना अतर्रा, की भी भूमिका बताई गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन जब बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को शिकायत दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की सकुशल बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- अमेठी CMO कार्यालय में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 50 हजार लेते हुए रंगे हाथ दबोचा
 

Related to this topic: