प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

रील बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र की मौत

गंगा में रील्स बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

मुंगेर में गंगा किनारे रील्स बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की डूबने से मौत के मामले में उसके पिता ने धरहरा थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।

गंगा में रील्स बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत

रील बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र की मौत |

मुंगेर: गंगा में रील्स बनाने के दौरान 16 वर्षीय छात्र आयुष कुमार की डूबने से हुई मौत के मामले में उसके पिता गौतम कुमार सिंह ने धरहरा थाने में आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। पिता के अनुसार, आयुष 15 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे धरहरा स्थित एपेक्स कोचिंग में पढ़ने गया था। पढ़ाई के बाद शिक्षक विनायक मालचंद आयुष समेत अन्य विद्यार्थियों को मानगढ़-सिंघिया पथ स्थित चिमनी भट्ठा के पास गंगा किनारे ले गए थे। 

रील बनाने के दौरान डूबा आयुष

पिता ने आवेदन में कहा है कि कुछ दिनों से विद्यार्थियों को नदी किनारे ले जाने की जानकारी भी ग्रामीणों से मिल रही थी। आवेदन के अनुसार, गंगा किनारे रील्स बनाने के दौरान आयुष पानी में डूब गया। पिता का आरोप है कि मौके पर मौजूद शिक्षक और छात्र दोनों को तैरना नहीं आता था। घटना के बाद शिक्षक के वहां से चले जाने की बात भी आवेदन में कही गई है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।

कार्रवाई की मांग करते हुए जताया विरोध

वहीं, शिक्षक विनायक मालचंद को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद छोड़े जाने की सूचना पर मंगलवार देर शाम दर्जनों ग्रामीण धरहरा थाना पहुंच गए। पीड़ित पिता भी ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध जताया। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि छात्र के पिता की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- मुरैना में चलती बस में 17 वर्षीय नाबालिग किशोर से कुकर्म किए जाने का आरोप
 

Related to this topic: