प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एक गिलास पानी पीने के बाद मौत

एक गलती ने ले ली 17 वर्षीय लड़की की जान, इलाज के दौरान तोड़ा दम

झल्लार थाना क्षेत्र के लाखाझिरी गांव में 17 वर्षीय शिवानी की कीटनाशक के संपर्क में आने से मौत हो गई। बताया गया कि खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद उसने गलती से उसी गिलास से पानी पी लिया।

एक गलती ने ले ली 17 वर्षीय लड़की की जान इलाज के दौरान तोड़ा दम

एक गिलास पानी पीने के बाद मौत |

बैतूल: बैतूल के झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम लाखाझिरी में कीटनाशक के संपर्क में आने से 17 वर्षीय लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने के बाद लड़की ने गलती से उसी गिलास से पानी पी लिया, जिसमें पहले कीटनाशक रखा गया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे गंभीर हालत में बैतूल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां रविवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेत में कीटनाशक डालने के लिए पहुंचे थे पिता और बेटी

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शिवानी पिता भाबाला बारस्कर उम्र 17 निवासी लाखाझिरी के रूप में हुई है। उसके पिता ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7 से 8 बजे वे शिवानी के साथ खेत में कीटनाशक डालने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान कीटनाशक नापने के लिए एक गिलास में दवा निकाली गई और उसे पानी में मिलाया गया था। इसके बाद दोनों कीटनाशक लेकर खेत में छिड़काव करने चले गए।

कीटनाशक लगे गिलास से गलती से पानी पीने पर बिगड़ी हालत

छिड़काव पूरा करने के बाद जब वे घर लौटे तो शिवानी ने गलती से उसी गिलास से पानी पी लिया, जिसका इस्तेमाल कीटनाशक के लिए किया गया था। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया। रविवार दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच इलाज के दौरान शिवानी ने दम तोड़ दिया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

परिजनों के मुताबिक शिवानी चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है। उसने कक्षा छठवीं तक पढ़ाई की थी, इसके बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता खेती-किसानी का काम करते हैं। रविवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें- श्रावस्ती में नाबालिग किशोरी को रास्ते से दोबारा ले गया युवक, पुलिस ने कुछ घंटों में किया बरामद
 

Related to this topic: