प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

युवक ने खुद को मारी गोली

मुरैना में 19 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड वीडियो के बाद मेडिकल स्टोर जांच के घेरे में

नशे के आदि एक 19 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।

मुरैना में 19 वर्षीय युवक ने खुद को मारी गोली सुसाइड वीडियो के बाद मेडिकल स्टोर जांच के घेरे में

19-year-old shoots himself in Morena |

मुरैना,(मध्य प्रदेश)। जिले के पोरसा नगर में एक 19 वर्षीय युवक द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सर्वेश पुत्र राजू राठौर, निवासी गांधी नगर, गंगाराम बाली गली, पोरसा के रूप में हुई है।

लंबे समय से नशे की लत का था शिकार

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सर्वेश लंबे समय से नशे की लत का शिकार था। आत्महत्या से पहले बनाए गए एक वीडियो में उसने दावा किया कि वह अटेर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन खरीदकर उनका सेवन करता था। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह अब तक लगभग 10 से 12 लाख रुपये के नशे के इंजेक्शन लगा चुका है।

नशे की लत के कारण मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान

बताया जा रहा है, कि नशे की लत के कारण वह मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहने लगा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर एक अवैध कट्टे से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेडिकल स्टोर में नशे के इंजेक्शन मिलने की जांच

वहीं, युवक द्वारा वीडियो में लगाए गए मेडिकल स्टोर से नशे के इंजेक्शन मिलने संबंधी आरोपों की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है,कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

यह भी पढ़ेंः बलिया में ट्यूबवेल पर सो रहे बुजुर्ग की ईंट से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Related to this topic: