प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा

सिद्धार्थनगर में मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर में एंटी थेफ्ट टीम, सर्विलांस सेल और शिवनगर डिड़ई पुलिस की संयुक्त टीम ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है।

सिद्धार्थनगर में मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल दुकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा |

सिद्धार्थनगर: जनपद की एंटी थेफ्ट टीम, सर्विलांस सेल और थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल दुकान में हुई चोरी की घटना का महज 24 घंटे के अंदर सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने तेनुई पुलिया के पास घेराबंदी कर दो शातिर आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किए गए 05 एंड्रॉइड मोबाइल, 10 चार्जर, 25 ब्लूटूथ, 12 डाटा केबल, इयरफोन, अवैध चाकू और ताला-शटर काटने में प्रयुक्त औजार बरामद हुए हैं।

​मोबाइल दुकान में चोरी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 16 अक्टूबर की रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तेनुई पुलिया के पास से अभियुक्तों दीपक और आकाश (निवासी भैसहिया, थाना शिवनगर डिड़ई) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उन्होंने 15 अक्टूबर की रात बरहरपुर स्थित एक मोबाइल दुकान से चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाते हुए विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। इस खुलासे में थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई बृजेश सिंह, एण्टी थेफ्ट प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र, सर्विलांस प्रभारी शशिकान्त समेत पूरी टीम की अहम भूमिका रही। 

ये भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, सीमा पर झाड़ियों से मिलीं ओल्ड मंक की 244 बोतलें
 

Related to this topic: