प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हथियार दिखाकर कार लूटने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार

हथियार दिखाकर कार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

मुंगेर एनएच-80 पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर कार लूट मामले में हेमजापुर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हथियार दिखाकर कार लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार cctv से खुला राज

2 Robbers Arrested in Car Loot Case |

मुंगेर: एनएच-80 पर दिनदहाड़े हथियार के बल पर कार लूट मामले में हेमजापुर पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में प्रेम टोला फरदा निवासी स्व. पंकज यादव का पुत्र शैलेश कुमार (19) और हेमजापुर थाना क्षेत्र के छर्रा पार्टी गांव निवासी अरुण यादव का पुत्र गौरव कुमार उर्फ डाबर (30) शामिल है।

बदमाशों ने कार सवार युवकों को रोका

शनिवार को सुंदरपुर गांव के समीप तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने कार सवार तीन युवकों को रोककर मारपीट की थी। हथियार के बल पर मोबाइल, नकदी, सोने की चेन व लाकेट छीनने के बाद बदमाश कार लेकर फरार हो गए थे। पीड़ित लखीसराय जिले के अशोक धाम निवासी चालक मनजीत कुमार अपने दोस्त दीपक कुमार और शिवम कुमार के साथ कार (बीआर-01के-2648) से मुंगेर आ रहे थे।

GPS की मदद से बरामद हुई कार

घटना के बाद पुलिस ने कार में लगे जीपीएस की मदद से इंद्ररुख - भलार बाइपास स्थित संतोष ट्रेडर्स गोदाम के समीप से कार बरामद कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल और एनएच पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज में दोनों आरोपितों के चेहरे दिखाई दिए थे।

CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

एनएच पर लगे कैमरों में भी कार को आगे-पीछे जाते देखा गया। फुटेज के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़े: नाहरगढ़ से पहली बार निकली डाक कांवड़, डेढ़ घंटे में मंदसौर पहुंचकर किया जलाभिषेक

Related to this topic: