प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

22 घंटे तक चला सघन तलाशी अभियान

घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुआ 2 वर्षीय अनस, 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव

कोतवाली अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय अनस नाम का बच्चा गायब हो गया, बाद में जिसका शव तालाब से मिली है।

घर के बाहर खेलते-खेलते गायब हुआ 2 वर्षीय अनस 22 घंटे बाद तालाब से मिला शव

2-year-old Anas went missing while playing outside his home |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। कोतवाली अमेठी क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 स्थित कटरा राजा हिम्मत सिंह के समदिया मोहल्ले में सोमवार सुबह घर के सामने खेलते समय लापता हुए दो वर्षीय अनस का शव मंगलवार को तालाब से बरामद हुआ। करीब 22 घंटे तक चले सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तालाब से मासूम का शव निकाला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है।

मोहल्ले और आसपास काफी तलाश

विंध्याचल निवासी अनस पुत्र मुजीद करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां के साथ ननिहाल आया था। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वह घर के बाहर खेल रहा था। कुछ देर बाद परिजनों की नजर पड़ी तो अनस गायब था। परिजनों ने मोहल्ले और आसपास काफी तलाश की। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।

संसाधनों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू

घर के पास तालाब और कुआं होने के कारण परिजनों ने बच्चे के पानी में गिरने की आशंका जताई। स्थानीय गोताखोरों से तालाब में तलाश कराई गई। सफलता नहीं मिलने पर अयोध्या से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई। तालाब में अधिक दलदल होने के कारण नाव नहीं चल सकी, जिसके बाद टीम ने अन्य संसाधनों और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की।

22 घंटे की मशक्कत के बाद शव तालाब से बरामद

करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद मंगलवार को अनस का शव तालाब से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने डॉग और स्वाट टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया था और परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया था।

शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कर लगातार तलाश की जा रही थी। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ेंः ​अलीनगर में भीषण सड़क हादसा; ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल

Related to this topic: