प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा

खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 20 वर्षीय युवक की मौत

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में सलखन फॉसिल्स पार्क के पास बाइक की खड़े ट्रक से टक्कर में 20 वर्षीय बुद्धि की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खड़े ट्रक से टकराई बाइक 20 वर्षीय युवक की मौत

20-Year-Old Biker Dies After Hitting Parked Truck |

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी मुख्य मार्ग पर मंगलवार की रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के समीप तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

दशहरा मेला देखने जा रहे युवक की ट्रक से टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिरुई टोला के जमुतिहवां निवासी 20 वर्षीय बुद्धि (पुत्र शिव प्रसाद) मंगलवार की रात दशहरा मेला देखने के लिए अपने घर से चोपन की ओर जा रहा था। इसी दौरान रात करीब नौ बजे जब वह सलखन फॉसिल्स पार्क के मुख्य गेट के पास पहुंचा, तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। इस जोरदार टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही चोपन थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दशहरा मेले की उमंग और खुशियों के बीच हुए इस अचानक हादसे ने एक हंसते-खेते परिवार की खुशियां पूरी तरह उजाड़ दीं। कम उम्र में बेटे की अकाल मृत्यु से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:   कार-टेंपो की टक्कर में दो की मौत, मासूम समेत एक दर्जन से अधिक घायल

Related to this topic: