प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सामने से आई बाइक ने मारी जोरदार टक्कर

झालावाड़ में सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत, सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

झालावाड़ के खानपुर में दो बाइकों की टक्कर में 21 वर्षीय टीकम पोटर की मौत हो गई। घायल युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

झालावाड़ में सड़क हादसे में 21 वर्षीय युवक की मौत सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

21-Year-Old Man Dies in Bike Collision in Rajasthan's Jhalawar |

झालावाड़ (राजस्थान)। जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में कालारेवा गांव के पास शुक्रवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बाइक से अपने घर लौट रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही एक अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर घायल युवक को झालावाड़ अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।

घर लौटते समय सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर

परिजनों के अनुसार टीकम पोटर (21) पुत्र सत्यनारायण निवासी कंवरपुरा मंड, शुक्रवार दोपहर बाद पनवाड़ गांव से बाइक पर अपने गांव कंवरपुरा मंड के लिए रवाना हुआ था। वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के कालारेवा गांव के पास सामने से आ रहे एक बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। 

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

टक्कर इतनी जोरदार थी कि टीकम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के दौरान पीछे आ रहे उसके चाचा मुकेश को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वे जल्द मौके पर पहुंचे और घायल टीकम को इलाज के लिए झालावाड़ अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

यह भी पढ़ें:   शक्कर नदी पुल पर लावारिस बोलेरो से 50 पेटी अवैध शराब बरामद, चालक फरार

Related to this topic: