झालावाड़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये की अफीम के साथ 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है।
झालावाड़,(राजस्थान)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजस्थान पुलिस की भवानीमंडी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे।
1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
अभियान के तहत थाना भवानीमंडी पुलिस ने 27 जून को गश्त एवं चेकिंग के दौरान पीली कोठी क्षेत्र में एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 323 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अशोक कुमार (22) निवासी बाबाजी का सैर, सामरिया, जिला झालावाड़ को गिरफ्तार कर लिया।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अफीम कहां से लाया था और इसे किसे सप्लाई करने वाला था। यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम ने की।
यह भी पढ़ेंः सहारनपुर में बेसमेंट में चल रहा अस्पताल, फायर सेफ्टी और पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल