प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुंवर धाम की नदी में मिला 22 वर्षीय युवक का शव

बलरामपुर में बाबा बच्छराज कुंवर धाम की नदी में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, मौत की जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर के चलगली थाना क्षेत्र में बाबा बच्छराज कुंवर धाम के पास नदी में 22 वर्षीय युवक का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर में बाबा बच्छराज कुंवर धाम की नदी में मिला 22 वर्षीय युवक का शव मौत की जांच में जुटी पुलिस

22-Year-Old Man Found Dead in River Near Balrampur Temple |

बलरामपुर (छत्तीसगढ़)। जिले के चलगली थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में उस समय सनसनी फैल गई, जब नदी में एक 22 वर्षीय युवक का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो दिन से लापता था युवक

मृतक की पहचान विमलेश वर्मा (22 वर्ष), निवासी कछिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विमलेश धाम में आने वाले श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे में दिए जाने वाले बकरों की बली काटने का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार वह पिछले दो दिनों से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी।

मोटरसाइकिल मिलने के बाद नदी में मिला शव

घटना को लेकर रहस्य इसलिए भी गहरा गया है क्योंकि युवक की मोटरसाइकिल पहले श्रद्धालुओं के पास मिली थी, जबकि उसका शव बाद में नदी में तैरता मिला। इससे मौत के कारणों को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

मौके पर जुटे ग्रामीण और श्रद्धालु

घटना की खबर फैलते ही बाबा बच्छराज कुंवर धाम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु एकत्र हो गए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं तथा आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

मृतक के चाचा संतकल्प ने बताया कि विमलेश पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना मिली कि प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम के पास नदी में एक शव मिला है। मौके पर पहुंचकर शव की पहचान विमलेश के रूप में की गई। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ं:   बांदा में 16 वर्षीय किशोरी लापता, पड़ोसी के साले पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Related to this topic: