प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नहर किनारे युवक का शव मिला

अमेठी में नहर किनारे 24 वर्षीय युवक का शव मिला, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

अमेठी के संग्रामपुर क्षेत्र में 24 वर्षीय अनुज कुमार सोनी का शव नहर किनारे मिलने से सनसनी फैल गई।

अमेठी में नहर किनारे 24 वर्षीय युवक का शव मिला चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

24-Year-Old Man Found Dead Near Canal in Amethi, Police Begin Investigation |

अमेठी (उत्तर प्रदेश)। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी 24 वर्षीय अनुज कुमार सोनी का शव शनिवार शाम नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान अनुज कुमार सोनी पुत्र स्व. शिव प्रसाद सोनी के रूप में की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह, टीकरमाफी चौकी इंचार्ज और सीओ मनोज मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

शाम करीब पांच बजे नहर किनारे मिला शव

बताया जा रहा है, कि अनुज शनिवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। अनुज छह भाइयों और एक बहन में था। उसके पिता शिव प्रसाद सोनी की करीब दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है।

चेहरे पर किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाए जाने की आशंका

ग्रामीणों के अनुसार, युवक के चेहरे पर किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। युवक की मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 5:30 बजे डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि सोनारी कला गांव निवासी अनुज सोनी पुत्र शिव प्रसाद सोनी का शव नहर के पास पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ेंः लंदन में अंबेडकर हाउस पहुंचे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी, बोले- 'जीवन भर की प्रेरणा'

Related to this topic: