प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाथरूम में करंट लगने से 24 वर्षीय युवती की मौत

बाथरूम में करंट लगने से 24 वर्षीय युवती की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में बाथरूम में नहाते समय करंट लगने से 24 वर्षीय सोनम की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

बाथरूम में करंट लगने से 24 वर्षीय युवती की मौत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बाथरूम में करंट लगने से 24 वर्षीय युवती की मौत |

बिजनौर: बिजनौर जनपद के थाना स्योहारा क्षेत्र के गांव गोविंदपुर इलाके में सोनम 24 वर्षीय युवती बाथरूम में नहा रही थी। इसी दौरान अचानक बाथरूम में करंट दौड़ गया। करंट लगने की वजह से युवती करंट की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गई। युवती को गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से सीएचसी स्योहारा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत की सूचना के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सोनम की मौत से परिवार पर टूटा आर्थिक संकट

परिजनों का कहना है कि पिता के निधन होने के बाद परिवार की जिम्मेदारी सोनम संभाल रही थी, जिसकी मौत के बाद परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने जांच पड़ताल कर परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने सरकार और बिजली विभाग से कहा है कि सोनम का परिवार बहुत ही गरीब है। इसका पालन पोषण सोनम कर रही थी, जिसके जाने के बाद परिजनों को कई तरह की समस्याओं का तंज झेलना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें- विराट कोहली-प्रेमानंद महाराज से जुड़े 5 करोड़ के दावे पर धर्म रक्षा संघ का पलटवार

Related to this topic: