प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुंभ-2027 की तैयारियों के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम

कुंभ-2027 की तैयारियों पर 24 घंटे नजर, हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित

कुंभ-2027 की तैयारियों की 24 घंटे निगरानी के लिए हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। रोजाना दो बार कार्यों की निरीक्षण रिपोर्ट तैयार होगी।

कुंभ-2027 की तैयारियों पर 24 घंटे नजर हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित

24x7 Control Room Set Up to Monitor Kumbh 2027 Preparations (File Photo) |

हरिद्वार (उत्तराखंड)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को तय समयसीमा में पूरा कराने और निर्माण कार्यों की 24 घंटे निगरानी के लिए हरिद्वार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। मेला अधिकारी सोनिका के निर्देश पर रोशनाबाद स्थित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में बनाए गए इस कंट्रोल रूम से विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के काम की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। अधिकारियों को प्रतिदिन दो पालियों में कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और मौके की स्थिति की रिपोर्ट तैयार कर मेला अधिकारी को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अधिकारियों को सौंपी गई अलग-अलग जिम्मेदारियां

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, हरिद्वार सुश्री मीरा रावत को कंट्रोल रूम की नोडल अधिकारी और उप मेलाधिकारी, कुंभ मेला-2027 श्री आकाश जोशी को अनुश्रवण अधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता, तकनीकी सेल, कुंभ मेला-2027 को कंट्रोल रूम से प्रतिदिन प्राप्त होने वाली निरीक्षण रिपोर्ट के संकलन की जिम्मेदारी दी गई है।

रोजाना दो बार तैयार होगी निरीक्षण रिपोर्ट

कंट्रोल रूम के माध्यम से कुंभ मेला-2027 से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रतिदिन प्रथम और द्वितीय पाली में अद्यतन निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और मौके की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट कंट्रोल रूम को उपलब्ध करानी होगी।

मेलाधिकारी को रोजाना दी जाएगी रिपोर्ट

सभी क्षेत्रों से प्राप्त निरीक्षण रिपोर्ट का संकलन कर उसे प्रतिदिन मेलाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके जरिए कुंभ-2027 की तैयारियों से जुड़े कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की नियमित निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम का संचालन 24 घंटे किया जाएगा, ताकि तैयारियों से संबंधित कार्यों की निगरानी निर्धारित समयसीमा के अनुसार लगातार जारी रहे।

कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर

दूरभाष: 01334-223999

टोल-फ्री: 1077

मोबाइल: 9528250926, 9068197350

यह भी पढ़ें:   उत्तरकाशी में CM धामी ने की विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर की घोषणा, विकसित उत्तराखंड का लिया संकल्प

Related to this topic: