प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बिजनौर में ट्रैक्टर से कुचलकर 3 की हत्या

मामूली कहासुनी और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या, बिजनौर में खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के ट्रैक्टर चालक ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।

मामूली कहासुनी और फिर ट्रैक्टर से कुचलकर तीन लोगों की हत्या बिजनौर में खौफनाक वारदात से मचा हड़कंप

3 Killed by Tractor in Bijnor After Dispute |

बिजनौर: दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के ट्रैक्टर चालक ने दूसरे पक्ष के लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचल दिया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी में जुटी हुई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामूली कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

बिजनौर जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र के जमालदीपुर खेड़ा इलाके में दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। एक पक्ष के वीरेंद्र नामक व्यक्ति ने दूसरे पक्ष के तीन लोग, उदयवीर, महेंद्र और बाबू पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिसमें तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रैक्टर के नीचे कुचल जाने से हुई तीनों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

एक महिला भी घायल

हादसे में एक महिला भी घायल बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया है और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी चांदपुर ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें एक पक्ष के ट्रैक्टर चालक वीरेंद्र ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हुई है और ट्रैक्टर चालक सहित एक महिला घायल है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बैतूल में सरकारी क्वार्टर बना सागौन तस्करों का ठिकाना, 23 नग चरपट जब्त

Related to this topic: