जिले के बहोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा के पास स्थित एक क्रशर खदान में नहाने गए 3 युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया।
सागर (एमपी)। जिले के बहोरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गुढ़ा के पास स्थित एक क्रशर खदान में नहाने गए 3 युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे के बाद प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य चलाया गया। कुल 7 दोस्त नहाने के लिए क्रशर खदान पर गए थे। नहाते समय तनीश कोरी गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अभिषेक और उसके बाद तेजराम ने कोशिश की, लेकिन तीनों गहरे पानी में समा गए।
इनकी हुई मौत व ये लापता
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। रेस्क्यू ऑपरेशन करीब 9 घंटे तक चला। मृतकों में अभिषेक उर्फ अधा (20), निवासी कैंट क्षेत्र के हैं, जिनका शव बरामद कर लिया गया है। इसके साथ तनीश कोरी (19) और तेजराम पटेल (20) अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-seeks-report-on-toxic-ash-disposal/179170
यूनियन कार्बाइड कचरा निपटान पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी विषाक्तता रिपोर्ट