प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

हथियार के दम पर महिला से किया दुष्कर्म

32 वर्षीय युवक ने हथियार के दम पर महिला से किया दुष्कर्म

डिंडौरी प्रशासन ने छात्रावासों और आश्रमों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए ‘Soles for Souls’ पहल शुरू की है। इसके तहत बच्चों को जूते, मौजे, पानी की बोतल समेत जरूरी सामान दिया गया।

32 वर्षीय युवक ने हथियार के दम पर महिला से किया दुष्कर्म

हथियार के दम पर महिला से किया दुष्कर्म |

औरंगाबाद: देवकुंड पुलिस ने एक विवाहित महिला के साथ बलात्कार के आरोप में 32 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरजीत कुमार उर्फ गुड्डू राजा के रुप में हुई है, जो थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला हैं। 20 अगस्त को थाना क्षेत्र की एक विवाहित महिला ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि 15 अगस्त को अमरजीत कुमार उर्फ गुड्डू राजा देर रात उसके घर में घुस गया और हथियार के दम पर उसके साथ जबरन बलात्कार किया। बचाव में महिला ने हिम्मत दिखाते हुए जोरदार तरीके से विरोध किया। 

आरोपी ने महिला को मारने की कोशिश की

इस दौरान आरोपी ने महिला का गला भी दबाने की कोशिश की, लेकिन महिला के चिल्लाने के बाद वह वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आरोपी के शिकायत दर्ज करवाई गई और न्याय की गुहार लगाई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। 

पीड़िता का रिश्तेदार बताया जा रहा आरोपी

थानाध्यक्ष निरंजन सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार, महिला और आरोपी आपस में रिश्तेदार भी बताए जाते हैं। शिकायत के पीछे क्या हालात थे, आरोपी और शिकायत करने वाली महिला के बीच पहले क्या रिश्ता था। पुलिस घटना के सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। आवश्यक कर्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

ये भी पढ़ें- डिंडौरी में जरूरतमंद बच्चों के लिए प्रशासन की अनूठी पहल, कलेक्टर ने बच्चों को पहनाए जूते
 

Related to this topic: