प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का सरेंडर

दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का सरेंडर, 27 पर 65 लाख का था इनाम

Dantewada : 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इसमें 12 महिला नक्सली शामिल हैं.

दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का सरेंडर 27 पर 65 लाख का था इनाम

दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का सरेंडर, 27 पर 65 लाख का था इनाम |

Dantewada : 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इसमें 12 महिला नक्सली शामिल हैं. 27 नक्सलियों पर इनाम हैं, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को इन नक्सलियों ने हथियार डाले, जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन नक्सलियों को 50 हजार रुपए की तत्काल राशि दी जाएगी. पुनर्वास नीति के तहत यह राशि दी जाएगी.

 

कई ऐसे चेहरे हैं, जो बड़ी मुठभेड़ों में शामिल रहे हैं. इसमें  8-8 लाख के इनामी कुमली उर्फ अनिता मंडावी, गीता उर्फ लख्मी, रंजन मंडावी, भीमा उर्फ जहाज शामिल है. भीमा उर्फ जहाज कंपनी नंबर 2 का सदस्य है. जहाज साल 2020 के उस खौफनाक मिनपा हमले में था. इस हमले में 26 जवान शहीद हो गए थे. सभी के हथियार भी लूट लिए गए थे.

इनामी नक्सलियों की कतार

इनामी नक्सलियों की कतार है. जो जमीन पर संगठन के लिए काम करते थे ऐसे नक्सली भी हैं. महिला नक्सलियों ने भी सरेंडर किया है. इसमें क्रांति उर्फ पोदिये, कुमली उर्फ अनिता और हुंगी उर्फ रोशनी शामिल है. गोबेल और थुलथुली के जंगलों में साल 2024 में पुलिस-नक्सली की मुठभेड़ हुई थी. महिला माओवादी शामिल थीं.

 

ऐसे नक्सली भी थे, जो रोड, पेड़ों की कटाई, पट्रोलिंग पार्टियों पर नजर रखते थे. पोस्टर पर्चे लगाने जैसी गतिविधियों में शामिल थे. अब तक 333 इनामी समेत कुल 1160 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, जिनमें 916 पुरुष और 244 महिला नक्सली शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/regarding-sir-and-delhi-pollution-possibility-of-uproar-in-parliament-session/99348

Winter Session of Parliament : संसद का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होगा। संसद सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान संसद के दोनो सदनों में कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा होगी। केन्द्र सरकार द्वारा जारी संसद की कार्रवाई के एजेंडे में कुछ अहम बिल और संविधान संशोधन विधेयक शामिल हैं। 


 

Related to this topic: