प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कोटा में 12 लाख का डोडा चूरा पकड़ा

47 किलो 74 ग्राम डोडा चूरा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

कोटा ग्रामीण पुलिस ने ऑपरेशन रूट क्लियेरेंस के तहत कार्रवाई करते हुए 47 किलो 74 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

47 किलो 74 ग्राम डोडा चूरा बरामद स्विफ्ट कार जब्त एक आरोपी गिरफ्तार

47.74 Kg of Illegal Doda Chura Seized, One Arrested With Swift Car |

कोटा (राजस्थान)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 47 किलो 74 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त डोडा चूरा और वाहन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 16 हजार रुपए बताई गई है।

जिले में 'ऑपरेशन रूट क्लियेरेंस' जारी

पुलिस अधीक्षक कोटा ग्रामीण सुजीत शंकर ने बताया कि जिले में नशा तस्करी और अवैध कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन रूट क्लियेरेंस’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम और थाना सुल्तानपुर पुलिस ने 21 अगस्त को संयुक्त कार्रवाई की।

संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ा

पुलिस टीम ने सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में 33 हजार माइनर नहर नाला के पास भौरा रोड पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान भौरा रोड की ओर से तेज गति से आई स्विफ्ट कार RJ 26 CC 3089 चालक ने पुलिस को देखकर मुख्य मार्ग से कच्चे रास्ते की ओर कार मोड़ दी। संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस ने घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।

काले कट्टे में 47 किलो 74 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद

तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर काले कट्टे में 47 किलो 74 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। आरोपी के पास मादक पदार्थ से संबंधित कोई वैध अनुज्ञापत्र नहीं मिला। पुलिस ने डोडा चूरा और वाहन जब्त कर नरेश विश्नोई (28), निवासी धायलों की ढाणी, डांगियावास, जिला जोधपुर को गिरफ्तार कर लिया।

सुल्तानपुर थाने में मामला दर्ज

मामले में थाना सुल्तानपुर पर प्रकरण संख्या 188/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके स्रोत के संबंध में पूछताछ कर रही है।

कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम की विशेष भूमिका

कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के सुरेन्द्र कुमार राणा, मोरमुकुट सिंह, रविकान्त, महेन्द्र, सुरेश, मुकेश, चतुर्भुज और अनिल सहित थाना सुल्तानपुर की टीम का योगदान रहा। पुलिस के अनुसार कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम की विशेष भूमिका रही। 

यह भी पढ़ेंः मानीकला हाल्ट के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी

Related to this topic: