प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डोंगरगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

डोंगरगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा, चाकू लहराने वाला युवक समेत 5 गिरफ्तार

डोंगरगढ़ में पुलिस ने वैध शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपियों और धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

डोंगरगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन अवैध शराब तस्करी पर शिकंजा चाकू लहराने वाला युवक समेत 5 गिरफ्तार

Dongargarh Police Crackdown on Illegal Liquor |

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में तीन अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार आरोपियों और धारदार चाकू लेकर लोगों को धमकाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में शराब, एक चाकू, एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल समेत कुल 53 हजार रुपये से अधिक का मशरूका जब्त किया गया है।

चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

पहली कार्रवाई में नया बस स्टैंड के पास धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले श्याम राज साहू को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

स्कूटी से शराब तस्करी करते आरोपी को दबोचा

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बोरतलाव-चिद्दों चौक के पास घेराबंदी कर विनय मिश्रा को स्कूटी सहित पकड़ा। उसके कब्जे से 50 पाव गोवा व्हिस्की, कुल 9 बल्क लीटर शराब और एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 21 हजार 750 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी एक्ट और मारपीट के कई मामले दर्ज हैं।

मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

वहीं तीसरी कार्रवाई में कटली शराब भट्ठी की ओर से शराब ले जा रहे तीन आरोपियों अनिल कंवर, फिरोज निर्मलकर और धनेश निर्मलकर को बेलगांव चौक के पास गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 24 पाव अंग्रेजी शराब, 46 पाव देशी शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 31 हजार 560 रुपये आंकी गई है।

डोंगरगढ़ पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार, तस्करी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: मथुरा में सरकारी चावल की कालाबाज़ारी का भंडाफोड़, एथेनॉल फैक्ट्री से 540 क्विंटल सरकारी चावल जब्त

Related to this topic: