प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सड़क हादसे में महिला होमगार्ड की मौत

खजूरी फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला होमगार्ड की मौत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला होमगार्ड सुनीता थपलियाल की मौत हो गई।

खजूरी फ्लाईओवर के पास सड़क हादसे में 55 वर्षीय महिला होमगार्ड की मौत

सड़क हादसे में महिला होमगार्ड की मौत (File Photo) |

नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी फ्लाईओवर के पास बृहस्पतिवार को 55 वर्षीय महिला होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान सुनीता थपलियाल के रूप में हुई है जो डीटीसी बस में मार्शल के तौर पर तैनात थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12:18 बजे खजूरी खास थाने को फ्लाईओवर के पास महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली।

ट्रक से बचने के प्रयास में बाइक की चपेट में आई महिला

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद लोगों ने घायल महिला को बेहोशी की हालत में जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार, सुनीता खजूरी फ्लाईओवर के पास सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान ट्रक चालक ने महिला को टक्कर से बचाने के लिए ब्रेक लगाए, लेकिन ट्रक की वजह से एक बाइक सवार महिला को देख नहीं सका और उन्हें बाइक से टक्कर लग गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट में सांसद-विधायकों के लंबित मामलों पर सुनवाई तेज करने की मांग
 

Related to this topic: