राजधानी भोपाल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ घर में खेल रही एक छह वर्षीय बच्ची की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई।
भोपाल। राजधानी भोपाल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ घर में खेल रही एक छह वर्षीय बच्ची की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। यह दुखद हादसा शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रोशनपुरा इलाके में हुआ।
गिरते समय सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में लगी चोट
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम को छह साल की मासूम बच्ची अपने घर की सीढ़ियों पर खेल रही थी। खेलते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से लुढ़कते हुए नीचे जा गिरी। गिरने के कारण बच्ची के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
हादसे के तुरंत बाद परिजन आनन-फानन में बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहाँ डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की और उसका इलाज शुरू किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि इलाज के दौरान ही मासूम ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने घर के भीतर बच्चों की सुरक्षा औ उसके अकेले खेलने के खतरों के प्रति सचेत कर दिया है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद से पूरे रोशनपुरा क्षेत्र और पीड़ित परिवार में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़े: सांवेर-उज्जैन रोड पर 2.83 करोड़ मिले लावारिस
https://www.primenewsnetwork.in/state/283-crore-found-abandoned-on-sanwer-ujjain-road-indore/183689