प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

औरंगाबाद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

विशेष अभियान में 63 गिरफ्तार, 269.1 लीटर शराब और स्प्रीट बरामद

औरंगाबाद पुलिस ने अपराध नियंत्रण और मद्यनिषेध अभियान के तहत जिलेभर में सघन वाहन जांच और छापेमारी करते हुए 63 लोगों को गिरफ्तार किया।

विशेष अभियान में 63 गिरफ्तार 2691 लीटर शराब और स्प्रीट बरामद

63 Arrested, 269.1 Litres of Illegal Liquor and Spirit Seized in Police Drive |

औरंगाबाद (बिहार)। पुलिस अधीक्षक औरंगाबाद के निर्देश के आलोक में जिले में अपराध नियंत्रण और मद्यनिषेध को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत औरंगाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ सघन वाहन जांच और छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने कुल 63 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 23 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

अभियान के दौरान शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में SC ST एक्ट के शीर्ष में 02, हत्या के प्रयास के शीर्ष में 14, मद्यनिषेध के शीर्ष में 08 और अन्य विभिन्न कांडों में 39 लोगों की गिरफ्तारी की गई। इसके साथ ही पुलिस ने 18 वारंटों का निष्पादन भी किया। अभियान के दौरान शराब के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की गई।

कुल 269.1 लीटर अवैध शराब और स्प्रीट बरामद

जिले में कुल 269.1 लीटर अवैध शराब और स्प्रीट बरामद किया गया, जिसमें 29.1 लीटर देशी शराब और 240 लीटर स्प्रीट शामिल है। बरामदगी में सलैया थाना कांड संख्या 63/26 दिनांक 21.08.26 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 की धारा 30(ए) में 240 लीटर स्प्रीट जब्त किया गया, वहीं मुफस्सिल थाना कांड संख्या 392/26 में इसी धारा के तहत 29.1 लीटर देशी शराब बरामद की गई।

कुल 475 वाहनों की हुई जांच

वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने कुल 475 वाहनों की जांच की। बिना हेलमेट, बिना कागजात और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 59,000 रुपए शमन की राशि वसूली गई। यह अभियान देर रात तक जिले के सभी प्रमुख चौक-चौराहों और थाना क्षेत्रों में चलता रहा।

जांच अभियान आगे भी लगातार जारी

गिरफ्तारी के मामले में नगर थाना कांड संख्या 519/26 दिनांक 12.08.26 में धारा 126(2)/115(2)/118(2)/352/351(2)(3) बीएनएसएस और SC/ST एक्ट के अभियुक्त एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं माली थाना कांड संख्या 95/26 दिनांक 07.06.26 में SC/ST एक्ट के अभियुक्त बबलू चौधरी पिता लवकुश चौधरी साकिन चरण थाना माली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध की रोकथाम और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह का सघन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ेंः 47 किलो 74 ग्राम डोडा चूरा बरामद, स्विफ्ट कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Related to this topic: