प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दादा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म

67 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 वर्षीय नातिन से कई महीनों तक किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर सामने आया सच

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में 67 वर्षीय बुजुर्ग कई महीनों से अपनी 15 वर्षीय पोती से दुष्कर्म करता रहा। जब लड़की गर्भवती हुई तो सारा सच सामने आया।

67 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 वर्षीय नातिन से कई महीनों तक किया दुष्कर्म गर्भवती होने पर सामने आया सच

दादा ने पोती के साथ किया दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) |

हाथरस: उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक 67 वर्षीय बुजुर्ग पर अपनी 15 वर्षीय नाबालिग सगी नातिन के साथ कई महीनों तक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब किशोरी ने पेट में दर्द की शिकायत की और जांच के दौरान उसके गर्भवती होने की बात सामने आई।

घर में अकेली रहती थी पीड़िता

बताया जा रहा है कि किशोरी घर में अकेली रहती थी। उसकी मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। पिता काम पर चला जाता था। आरोप है कि इसी दौरान उसके दादा ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि यह सिलसिला कई महीनों तक चलता रहा, जिसके चलते किशोरी करीब ढाई महीने की गर्भवती हो गई। पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

आरोपी को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। मेडिकल जांच के बाद मामले से जुड़े तथ्यों की पुष्टि और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी दादा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार, कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें- जलभराव प्रभावित गांवों में जायजा लेने पहुंचे एसपी और डीएम, ग्रामीणों और किसानों को राहत देने का दिया निर्देश
 

Related to this topic: