MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से गंभीर स्वास्थपर संकट खड़ा हो गया है।
MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल पीने से गंभीर स्वास्थपर संकट खड़ा हो गया है। इस मामले में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा 116 लोग अस्पताल में भर्ती हुए हैं। इधर, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।कलेक्टर शिवम वर्मा ने जोनल ऑफिसर शालिग्राम सितोले और सहायक इंजीनियर योगेश जोशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं प्रभारी सब-इंजीनियर (पीएचई) शुभम श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
सरकार ने पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यों की समिति का गठन किया है। इसमें आईएएस नवजीवन पवार, अधीक्षक इंजिनियर प्रदीप निगम औऱ एसोसिएट प्रोफेसर शौलेश राय शामिल हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति संवेदना जाहिर की है। साथ ही पीड़ित के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
उधर, इंदौर के मेयर श्री भार्गव ने कहा कि 36 लोगों को अस्पताल से छुटट् दे दी गई है। प्रदूषित पानी से 66 लोगों के पीड़ित होने की सूचना मिली थी। सात लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सरकार पीड़ित के इलाज की पूरी व्यवस्था करेगी। व्यवस्था की देखभाल के लिए अधिकारी की नियुक्ति की गई है।
स्थानीय लोगों ने बताया, पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में सप्लाई हो रहे पानी की गुणवत्ता खराब थी। पानी पीने के बाद लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द और तेज बुखार जैसी शिकायतें होने लगीं। हालात बिगड़ने पर बड़ी संख्या में मरीजों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।वर्मा अस्पताल सहित कई निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही थी।
फिलहाल अस्पताल में मरीजों का उपचार जारी है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी दबाव बढ़ गया है। प्रशासन ने प्रभावित इलाके में पानी की आपूर्ति की जांच शुरू कर दी है और सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। साथ ही, लोगों को फिलहाल नल का पानी उबालकर पीने या वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की सलाह दी गई है।नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें इलाके में तैनात कर दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा, ताकि हालात और न बिगड़ें।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/maulana-madani-spoke-about-the-violence-against-hindus-in-bangladesh/103105