प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नदी में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत

मोतिहारी में कनिहार नदी में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र में कनिहार नदी में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मोतिहारी में कनिहार नदी में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की मौत गांव में पसरा मातम

9-Year-Old Boy Drowns in Kanihar River in Motihari |

मोतिहारी (बिहार)। सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत स्थित कनिहार नदी में डूबने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

गुलशन के घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-9 नुनिया टोला निवासी साहेब महतो का नौ वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से निकला था। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी देर तक आसपास खोजबीन करने के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने सुगौली थाना पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी। 

पानी में तैरता मिला शव

सुबह गांव के कुछ लोग कनिहार नदी की ओर गए, जहां उन्होंने नदी में एक बच्चे का शव पानी में तैरता हुआ देखा। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव को नदी से बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान गुलशन कुमार के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की सूचना पर सुगौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़े:   अयोध्या में संत मंडल का चंपत राय को समर्थन, राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार न करने की अपील

Related to this topic: