Madhya Pradesh : खंडवा। यहां के जावर थाना इलाके के पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) में एक मदरसे से बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया. इमाम के रूप में जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से नकली..
Madhya Pradesh : खंडवा। यहां के जावर थाना इलाके के पैठियां (मछौड़ी रैय्यत) में एक मदरसे से बड़ी मात्रा में नकली नोट मिलने से हड़कंप मच गया है। इमाम के रूप में जुबेर पिता अशरफ अंसारी के कमरे से नकली नोटों का बंडल बरामद किया गया है। पुलिस ने नोटों की गिनती की तो 19 लाख 78 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए।
मामले का खुलासा उस समय हुआ, जब मालेगांव पुलिस ने नकली नोटों के साथ जुबेर और उसके साथी नजीम अकम अयूब अंसारी को 10 लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया। इससे पहले जावर थाने का एक व्यक्ति ने इमाम की पहचान की और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पैठिंया गांव में लोगों से पूछताछ की। उच्च अधिकारियों ने मालेगांव पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि उन्होंने जुबैर नाम के एक व्यक्ति को पकड़ा है जो पैठियां की मस्जिद का इमाम बताता है।
जावर टीआई और टीम के साथ डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान, टीआई सुलोचना गहलोत ने आरोपी जुबेर के कमरे की तलाशी ली। वहां एक बैग बरामद हुआ। उसमें 16 लाख रुपये के नकली नोट होने की संभावना है।
पुलिस ने बताया कि जुबेर मूल रुप से बुरहानपुर जिले के हरिपुरा का रहने वाला है। मदरसे में किराये के कमरे में ऊपरी मंजिल में रहता है। पुलिस को आशंका है कि तस्करी का बड़ा नेटवर्क यहां सक्रिय हो सकता है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर सप्लाइ चेन और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पैठियां की मस्जिद का इमाम जुबैर बुरहानपुर का निवासी है। दूसरा आरोपी नजीम अकम अयूब अंसारी भी बुरहानपुर का रहने वाला है। दोनों तस्करी नोट लेकर मालगांव जा रहे थे।
मालेगांव तालुका पुलिस ने मुंबई-आगरा हाईवे पर होटल एवन के पास जाल बिछाकर दोनों को दबोच लिया। उस वक्त तलाशी में नकली नोटों के बंडल बरामत किये गये। जांच में दोनों के पास से 500 रुपये मूल्य के 2000 के नकली नोट मिली, इसकी कुल कीमत 10 लाख रुपये है। एक मोबाइल, आईएमपीइएक्स कंपनी का बैग बरामद किया गया। नोट की जांच में पता चला कि ये नकली हैं।
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 179, 180, और 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में लिया है। पैठियां मस्जिद के सदर कलीम खान का कहना है कि जुबेर पिता असरफ अंसारी, पास के गांव बेनपुरा डोंगरी में नमाज पढ़ाता है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/meritorious-students-honored-at-the-convocation-ceremony-of-dr-ram-manohar-lohi/96312