MP News : ग्वालियर। यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौक पर ही मौत हो गई।
MP News : ग्वालियर। यह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार में सवार सभी पांच लोगों की मौक पर ही मौत हो गई। कार ट्राली के नीचे घुस गई। यह हादसा ग्वालियर झांसी हाइवे पर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर रविवार सुबह 6.35 बजे हुआ। सभी मृतक ग्वालियर के रहने वाले बताए जाते हैं। सभी एमपी 07 सी जी 9006 नंबर की फार्चुनर से झांसी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे।
मालवा कॉलेज के पास जब कार पहुंची तो मोड़ पर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली सामने आ गई। तेज रफ्तार के कारण कार पर चालक नियंत्रण नहीं रखा सका और कार ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। शव कार और ट्रैक्टर के बीच बुरी तरह फंसे हुए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कटर की मदद से काटकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि कार के एयरबैग खुलकर फट गए। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार की रफ्तार 120 किलोमीटर की रफ्तार रही होगी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कार से खाली बोतल और खाली डिस्पोजन गिलास मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/education-minister-backtracked-after-calling-raja-ram-mohan-roy-a-broker/97834
Madhya Pradesh : मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अपने उस बयान से पलट गये, जिसमें उन्होंने समाज सुधारक राममोहन राय को अंग्रेजों का दलाल कहा था। परमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, कल आगर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में उनके जीवन पर बोलते समय संदर्भों के क्रम में मुझसे गलती से राजा राममोहन राय के बारे में गलत शब्द निकल गये। इसके लिए मुझे अत्यंत दुख है और मैं प्रायश्चित करता हूं।