MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि..
संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए बनेगी विशेष समिति - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
|
MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाला ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारी सरकार के लिए “हनुमान” की तरह हैं, जो हर परिस्थिति में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं। उनके हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करने के लिए एक विशेष समिति का गठन किया जाएगा। यह समिति 2023 की संविदा नीति के सभी प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगी।
भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी होंगे समिति में शामिल
सरकार द्वारा गठित की जाने वाली इस समिति में भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाएगा। समिति संविदा कर्मचारियों की सेवा शर्तों, वेतन, सुरक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर मंथन कर सरकार को अपनी सिफारिशें देगी।
कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो और उन्हें नीति के अनुसार नियमित होने का अवसर मिले।
संविदा कर्मचारियों में बढ़ी उम्मीद
इस घोषणा के बाद प्रदेशभर के संविदा कर्मचारियों में उत्साह और उम्मीद बढ़ी है। लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले से बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/33rdfoundation-day-of-hwwa-echoes-of-women-empowerment/131348