प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

चार अर्थियां, एक घर...

मुरैना में ऐसा खौफनाक अंत, जिसने पूरे गांव को रुला दिया

मुरैना में हुई एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गहरे सदमे और आंसुओं में डुबो दिया। जिसमे एक पुरा हंसता-खेलता परिवार समाप्त हो गया।

मुरैना में ऐसा खौफनाक अंत जिसने पूरे गांव को रुला दिया

A Tragic End in Morena That Left the Entire Village in Tears |

मुरैना,(मध्यप्रदेश)। के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक घर से ऐसी दर्दनाक कहानी सामने आई, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। जिस आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब चार मौतों का मातम पसरा है।

पत्नी और दोनों बेटों की हत्या के बाद की आत्महत्या

बताया जा रहा है, कि 35 वर्षीय बलराम सिंह कुशवाह ने कथित तौर पर पहले अपनी पत्नी रबीता और दोनों मासूम बेटों 8 वर्षीय आरव और 5 वर्षीय देवू की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इसके बाद वह शिकारपुर फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और आत्महत्या कर ली।

मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। गांव में हर किसी की आंखें नम हैं और लोगों के मन में सिर्फ एक सवाल है,आखिर ऐसा क्या हुआ, कि एक खुशहाल दिखने वाला परिवार कुछ ही पलों में खत्म हो गया?

मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की असली वजह का अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी। 

यह भी पढ़ेंः जापान में लहराया उमरिया का परचम! करन गौतम की गोल्डन जीत पर सरकार ने किया बड़ा ऐलान

Related to this topic: