प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

जमीन कब्जाने के लिए आठ घर गिराने का आरोप

अंबेडकरनगर में आठ घरों को जेसीबी से गिराने के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

अंबेडकरनगर की अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने बरियावन बाजार में आठ घरों को जेसीबी से ध्वस्त करने के मामले में 25-25 हजार रुपये के इनामी आरोपियों का गिरफ्तार किया है।

अंबेडकरनगर में आठ घरों को जेसीबी से गिराने के मामले में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार

जमीन कब्जाने के लिए आठ घर गिराने का आरोप |

अंबेडकरनगर: अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामिया अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लोगों को डराने-धमकाने और जेसीबी मशीन से आठ घरों को ध्वस्त करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

बरियावन में आठ घर गिराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर 2026 की रात बरियावन बाजार में जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से लोगों को डराने-धमकाने और जेसीबी मशीन से आठ घरों को ध्वस्त करने की घटना हुई थी। इस मामले में अकबरपुर कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 555/2026 दर्ज किया गया था। इस मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अविनाश वर्मा पुत्र सियाराम वर्मा निवासी हसनपुर सुंथरचक संसारपुर, थाना टांडा, उम्र करीब 22 वर्ष और प्रियांशु कनौजिया पुत्र रमेश चंद्र निवासी सतहरी, थाना सम्मनपुर, उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अविनाश वर्मा के खिलाफ टांडा थाने में वर्ष 2022 से 2026 तक कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, प्रियांशु कनौजिया के खिलाफ अकबरपुर, अलीगंज, सम्मनपुर और टांडा थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। 

ये भी पढ़ें- बांदा में 7 वर्षीय छात्रा से स्कूल में गलत काम का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
 

Related to this topic: