प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बाराबंकी में ANTF की बड़ी कार्रवाई

बाराबंकी में ANTF की बड़ी कार्रवाई, 1.03 करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एएनटीएफ टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्रवाई की।

बाराबंकी में antf की बड़ी कार्रवाई 103 करोड़ की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी में ANTF की बड़ी कार्रवाई |

बाराबंकी: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बाराबंकी पुलिस और एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीएफ टीम ने कोतवाली नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक कथित हेरोइन तस्कर को गिरफ्तार किया। 

क्रिस्टल गार्डेन के पास एएनटीएफ की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 512 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ तीन लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, एएनटीएफ टीम ने आरोपी मो. नदीम को कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित क्रिस्टल गार्डेन के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 512 ग्राम हेरोइन के अलावा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच को तस्करी के नेटवर्क तक पहुंचाने के लिए आगे बढ़ाया है।

मोबाइल के आधार पर नेटवर्क के अन्य लोगों की तलाश

पूछताछ में पुलिस को मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी अपने एक साथी के साथ मिलकर हेरोइन की खरीद और बिक्री करता था। दोनों कथित रूप से कम कीमत पर मादक पदार्थ खरीदकर उसे ग्राहकों को अधिक कीमत में सप्लाई करते थे। अब पुलिस आरोपी से मिली जानकारी और बरामद मोबाइल फोन के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

हेरोइन की सप्लाई लाइन और आरोपी के साथी की तलाश तेज

एएनटीएफ टीम यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी। इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही आरोपी के बताए गए साथी की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस मोबाइल फोन में मौजूद संपर्कों और अन्य जानकारियों के आधार पर तस्करी से जुड़े संभावित लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इस संबंध में कोतवाली नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।   

ये भी पढे़ं- गन्ने के दाम और भुगतान को लेकर किसानों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी
 

Related to this topic: