प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टॉयलेट के बहाने हथकड़ी समेत फरार आरोपी

टॉयलेट का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत फरार हुआ चोरी का आरोपी

धामनोद। महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त मप्र के धामनोद में एक शातिर चोरी का आरोपी उस समय फिल्मी अंदाज में फरार हो गया, जब उसे ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था।

टॉयलेट का बहाना बनाकर हथकड़ी समेत फरार हुआ चोरी का आरोपी

Maharashtra Police |

धामनोद महाराष्ट्र पुलिस की गिरफ्त मप्र के धामनोद में एक शातिर चोरी का आरोपी उस समय फिल्मी अंदाज में फरार हो गया, जब उसे ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। आरोपी ने 'लघुशंका' का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी रुकवाई और मौका मिलते ही हथकड़ी समेत जंगल के रास्ते फरार हो गया।

पुलिस मप्र से महाराष्ट्र ले जा रही थी

​जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस की एक टीम चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र ले जा रही थी। गुरुवार दोपहर को जब पुलिस का वाहन धामनोद थाना क्षेत्र के पास पहुँचा, तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों से कहा कि उसे पेशाब करने जाना है।

हथकड़ी समेत हो गया आखों से ओझल

​पुलिस ने मानवीय आधार पर हाईवे के किनारे गाड़ी रोकी। जैसे ही आरोपी गाड़ी से नीचे उतरा, उसने पुलिसकर्मियों को चकमा दिया और देखते ही देखते पास के खेतों और झाड़ियों की ओर दौड़ लगा दी। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हथकड़ी पहने हुए ही आँखों से ओझल हो गया। महाराष्ट्र पुलिस ने तत्काल धामनोद थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है।

घंटो ​सर्च ऑपरेशन, पर नहीं मिला सुराग

घटना के बाद स्थानीय पुलिस और महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर आसपास के इलाकों में घंटों तलाशी ली, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। एक अपराधी का हथकड़ी सहित पुलिस अभिरक्षा से भाग जाना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। धामनोद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़े: डिजिटल यूपीआई फ्रॉड रोकने को RBI की बड़ी पहल

https://www.primenewsnetwork.in/india/rbi-big-move-to-stop-upi-fraud/156164

Related to this topic: