प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुठभेड़ के बाद गोकशी आरोपी गिरफ्तार

गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

सहारनपुर के थाना तीतरों पुलिस ने गोकशी के मामले में वांछित इमरान को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान आरोपियों ने टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की।

गोकशी के मुकदमे में वांछित आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद गोकशी आरोपी गिरफ्तार |

सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने गोकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस टीम पर की फायरिंग 

पुलिस के मुताबिक देर रात तीतरों पुलिस टीम तीतरों से कच्ची गढ़ी, शामली जाने वाले मार्ग पर ग्राम फूसगढ़ की पुलिया के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फूसगढ़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने मोटरसाइकिल मोड़कर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने का प्रयास किया। 

भागते समय फिसलकर गिर गई बाइक

पुलिस के अनुसार, भागते समय मोटरसाइकिल अचानक फिसलकर गिर गई। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने जंगल में कॉम्बिंग अभियान चलाया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपी की पहचान इमरान पुत्र साकर निवासी ग्राम धानवा, थाना तीतरों, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक इमरान थाना तीतरों में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 87/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध अधिनियम और 3/25 आर्म्स एक्ट में वांछित था। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना तीतरों में गोकशी जैसे संगीन अपराध के दो मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी फ्री सफर की सुविधा, रोडवेज ने दिए निर्देश
 

Related to this topic: