प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लाभाषियों पर हमलों को...

अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लाभाषियों पर हमलों को लेकर पीएम मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासियों पर हो रहे हमले की घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

अधीर रंजन चौधरी ने बांग्लाभाषियों पर हमलों को लेकर पीएम मोदी से की हस्तक्षेप की मांग

Adhir Ranjan Chowdhury demands PM Modi's intervention over attacks on Bengalis |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासियों पर हो रहे हमले की घटनाओं को रोकने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषियों को बांग्लादेशी बता कर हमला करने की घटना पर चिंता जताई। कांग्रेस नेता चौधरी ने प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के पहले उन्हें इस बारे में पत्र भी लिखा था।

बांग्लाभाषियों पर हमले से पश्चिम बंगाल में तनाव की स्थिति पैदा होने का खतरा

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि पश्चिम बंगाल का बड़ा हिस्सा बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ है। बांग्लादेश की सीमा से सटे पश्चिम बंगाल के जिलों में, खासकर मुर्शिदाबाद और मालदा जिले में मुस्लिमों को आबादी ज्यादा है। पश्चिम बंगाल की भाषा बांग्ला है और बांग्लादेश की भी भाषा बांग्ला है। बांग्लाभाषियों पर हमले की घटनाओं से पश्चिम बंगाल में तनाव की स्थिति पैदा होने का खतरा हो जाता है।

रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाने से डरने लगे हैं बांग्लाभाषी प्रवासी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का कहना है कि दिल्ली समेत भाजपा शासित राज्यों में बांग्लाभाषी प्रवासियों पर हमला होने की घटना से पश्चिम बंदाल के बांग्लाभाषी दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाने डरने लगे हैं। दूसरे राज्यों में रह रहे बांग्लाभाषियों के पश्चिम बंगाल में रह रहे परिवार के लोग हमेशा चिंतित रहने लगे हैं। ओडिशा में पश्चिम बंगाल के बांग्लाभाषी मजदूर को पीट-पीट कर मार डालने की घटना से यहां के बांग्लाभाषी ज्यादा डर गए हैं। दूसरे राज्यों की पुलिस भी बांग्लाभाषियों को बांग्लादेशी होने के संदेह में गिरफ्तार कर रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/ec-tmc-at-loggerheads-over-allowing-blas-to-be-present-at-voter-hearing-centres/103144

वोटरों के सुनवाई केंद्रों में बीएलए को मौजूद रहने देने के मुद्दे पर चुनाव अयोग और टीएमसी आमने-सामने

Related to this topic: