बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया है।
समस्तीपुर (बिहार)। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार और छेड़खानी करने के मामले में पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई अब तेज होती दिखाई दे रही है। मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपियों के घरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि प्रशासन की ओर से आरोपियों के घरों के उन हिस्सों पर बुलडोजर चलाया गया हैं, जिन्हें कार्रवाई के दायरे में लिया गया था। इस बुलडोजर एक्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी रही।
छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
युवती के साथ अभद्रता एवं छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद समस्तीपुर पुलिस कप्तान अरविन्द प्रताप सिंह के निर्देश पर समस्तीपुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब प्रशासन ने उक्त गिरफ्तार आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया गया है इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा तेज है। हालांकि, इस बुलडोजर कार्रवाई के पीछे प्रशासन द्वारा बताई गई आधिकारिक वजह और हटाए गए निर्माण की कानूनी स्थिति की पुष्टि संबंधित अधिकारियों के बयान के बाद ही स्पष्ट होगी।
जमुई में भी एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी
बताते चलें, कि पहले जमुई में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई। उसके बाद समस्तीपुर में एक विडियो एक लड़की के साथ अभद्रता का वायरल हुआ, जिसे पुलिस ने 12 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तारी करने के बाद अब उनके घर पर बुलडोजर चलाया गया।
यह भी पढ़ेंः सुपौल में घर में घुसकर सो रही महिला के पैर में मारी गोली: अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस