दीपावली के त्योहार से पहले नरसिंहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी मिठाइयों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रशासन की संयुक्त टीम ने कई मिठाई कारखानों में छापेमारी की।
मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर में दीपावली से पहले जिले के विभिन्न हिस्सों में मिठाई के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। जहा प्रशासन की संयुक्त टीम ने शहर के खाद्य निर्माण कारखानों पर अचानक छापेमार कार्यवाही कि जिससे क्षेत्र में मिठाई दुकानदारो में हड़कंप मचा गया है।
गंदगी और केमिकल मिलने पर मिठाई कारखाना सील
बताया गया है कि जिले के कई स्थानों पर दीपावली का त्योहार नजदीक देखते हुए कुछ दुकानदारों के द्वारा जल्दबाजी में मिलावटी मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था, जिसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली तो अधिकारियों ने संयुक्त टीम बनाकर जिले के कई स्थानों पर जाकर छापेमार कार्यवाही करते हुए कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान जांच में न्यू बीकानेर स्वीट्स के कारखाने में गंदगी और प्रतिबंधित रसायन मिलने पर प्रशासन ने पूरे कारखाने को सील कर दिया।
छैना गोलियों में बाल-गंदगी मिली
वहीं, जरजोला रोड स्थित ऊक कारखाने में छैना गोलियों के डिब्बे के अंदर बाल और गंदगी मिलने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल जब्त कर प्रयोगशाला भेजे हैं। इस कार्यवाही के दौरान एसडीएम महेंद्र पटेल सहित राजस्व, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। वहीं, प्रशासन ने साफ किया है कि त्योहार के बाद भी मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें- चांदी व्यापारी से लूटकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, 8.50 लाख के जेवर और अवैध हथियार बरामद