प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

खरगोन में मिलावटी हल्दी का कहर...

खरगोन में मिलावटी हल्दी का कहर, मंडप की रस्म के दिन दुल्हन की मौत

खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां मातम में...

खरगोन में मिलावटी हल्दी का कहर मंडप की रस्म के दिन दुल्हन की मौत

खरगोन में मिलावटी हल्दी का कहर, मंडप की रस्म के दिन दुल्हन की मौत |

खरगोन। जिले के कसरावद क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 22 वर्षीय दुल्हन, राखी कसरावद, की हल्दी की रस्म के दौरान कथित तौर पर मिलावटी हल्दी के कारण हुई एलर्जी से मौत हो गई।

हल्दी लगाने के कुछ ही घंटे मं बिगड़ी सूरत

राखी को हल्दी की रस्म के दौरान बाजार से खरीदी गई खुली हल्दी लगाई गई थी। हल्दी लगाने के कुछ ही देर बाद उसके चेहरे पर भारी सूजन आ गई और गले में तेज जलन महसूस होने लगी। जब उसकी स्थिति गंभीर हो गई, तो उसे तुरंत इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया।

​इलाज के दौरान हुई मौत

इंदौर में इलाज के दौरान राखी ने दम तोड़ दिया। जिस दिन घर से उसकी बारात निकलनी थी, उसी दिन उसकी अर्थी उठी। इस दुखद घटना से पूरे गांव और परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी वाले घर में जहां शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

​प्रशासन कर रहा है जांच

यह घटना कॉस्मेटिक उत्पादों और खाद्य पदार्थों में मिलावट के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करती है। प्रशासन इस मामले की जांच कर सकता है कि क्या वास्तव में हल्दी में कोई जहरीला पदार्थ मिला हुआ था।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/one-appointment-was-cancelled-and-one-was-served-a-notice-after-nine-rallies/204901
 

Related to this topic: