जिप लाइन जैसी एक्टिविटीज के दौरान हुई दुर्घटना में एक 16 साल के किशोर की मौत हो गई। वह 45 फुट ऊंची जिप लाइन पर सवार होकर रोमांच के मजे ले रहा था। इसी दौरान उसकी सेफ्टी बेल्ट का हुक अचानक खुल गया।
आगरा। जिप लाइन जैसी एक्टिविटीज के दौरान हुई दुर्घटना में एक 16 साल के किशोर की मौत हो गई। वह 45 फुट ऊंची जिप लाइन पर सवार होकर रोमांच के मजे ले रहा था। इसी दौरान उसकी सेफ्टी बेल्ट का हुक अचानक खुल गया । इसके बाद वह पहले लोहे का जाली से टकराता है फिर सीधे जमीन पर गिर जाता है। उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। सबसे दुखद यह रहा कि पूरी घटना उसके माता-पिता की आंखों के सामने हुई। इस घटना के बाद माता-पिता बदहवास हो गए उसके शव के साथ लिपटकर बिलखने लगे। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में माता-पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जिप संचालक को हिरासत में ले लिया है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध हिमांशु गौरव ने बताया कि कानूनी कार्वाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि फिरोजाबाद निवासी चूड़ी व्यवसायी परिवार के साथ आगरा घूमने गए थे। ताजमहल देखने के बाद वे ताजगंज गए वहां बच्चे कुणाल ने जिप में सवार होने की जिद की। माता-पिता ने उसकी खुशी के लिए अनुमित तो दे दी, लेकिन उनके दिल में ऐसे किसी हादसे का अनुमान भी नहीं था।
इसे भी पढ़ेंः सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक मजदूर की मौत, तीन की हालत गंभीर