प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

एआई इम्पैक्ट समिट सोमवार से...

एआई इम्पैक्ट समिट सोमवार से, कई देशों के दिग्गज जुटे

UP News : उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों को पढ़ाने के लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं...

एआई इम्पैक्ट समिट सोमवार से कई देशों के दिग्गज जुटे

एआई इम्पैक्ट समिट सोमवार से, कई देशों के दिग्गज जुटे |

नई दिल्ली। 'ऑल इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' सोमवार 16 फरवरी से शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा। भारत की मेजबानी में हो रहे इस समिट में विभिन्न देशों की दिग्गज कंपनियों के सीईओ, प्रमुख और राष्ट्राध्यक्ष आदि जुटेंगे। भारत के लिए इससे निवेश के अवसर बढ़ सकते हैं और 100 अरब डॉलर का निवेश आ सकता है। यह सम्मेलन भातमंडपम में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में तकनीक से जुड़ी तमाम बड़ी कंपनियां और उनके विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन किसी विकासशील देश में होने वाला सबसे बड़ा आयोजन है। सभी के लिए एआई पर जोर 'सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय' की थीम पर आयोजित सम्मेलन में एआई का विकास सभी के लिए और सभी के हित में किए जाने पर जोर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101

Related to this topic: