भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और छात्र कल्याण को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए हैं।
भोपाल। मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के विकास और छात्र कल्याण को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। कैबिनेट ने शिक्षा, बुनियादी ढांचे और कृषि क्षेत्र के लिए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी दी है।
अनुसूचित छात्रों को छात्रगृह योजना के तहत 10 हजार रुपये मिलेंगे
अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए छात्रगृह योजना के तहत अब 10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह कदम छात्रों को बेहतर आवास सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।
उज्जैन में एयरबस विमानों का संचालन
धार्मिक और पर्यटन नगरी उज्जैन को बड़ी सौगात देते हुए सरकार ने वहां एयरबस विमानों के संचालन का निर्णय लिया है। इसके लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य को गति दी जाएगी।
शिक्षा क्षेत्र को सुधारने पीएम श्री विद्यालय
प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए पीएम श्री विद्यालय योजना के तहत 940 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उज्जैन के विकास और नई परियोजनाओं के लिए 590 करोड़ रुपये के भूमि अधिग्रहण प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
किसानों को भी मिलेगी राहत
चना और मसूर की फसलों के आगामी तीन वर्षों के उपार्जन (Procurement) के लिए 3,174 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई है।
ये भी लिए गए निर्णय
कैबिनेट ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ जनजातीय कल्याण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उज्जैन में एयरबस की शुरुआत से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह भी पढ़े: भोपाल: चलती कार से बुजुर्ग महिला फेंकी गई
https://www.primenewsnetwork.in/state/bhopal-elderly-woman-thrown-from-moving-car/155506