प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा हमला

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, यूपी की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की कानून-व्यवस्था और ग्रेटर नोएडा की घटना पर योगी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में अपराधी प्रदेश में बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं।

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला यूपी की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराध पर उठाए सवाल

Akhilesh Yadav Attacks Yogi Government Over UP Law and Order |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री दावा करते रह गये कि माफिया-बदमाश उत्तर प्रदेश छोड़कर चले गये हैं। यहां तो उल्टा हो गया, दूसरे राज्यों के गैंग-बदमाश बीसों राउंड गोलियां चलाकर, हत्या करते हुए उत्तर प्रदेश में आ गये हैं। उनकी गैंग का नाम भी उत्तर प्रदेश के किसी नामी-गिरामी से मिलता जुलता है। ये रिश्ता क्या कहलाता।

झूठे एनकाउंटर से भ्रष्ट हुई पुलिस

अखिलेश यादव ने कहा कि गोलियां अपने प्रदेश के एक निर्दोष युवा को ही नहीं, कोतवाली क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को भी मारी गई हैं। बेखौफ हत्यारों के हौसले सातवें आसमान पर हैं क्योंकि उन्हें सत्ता सजातीयों को प्रश्रय देकर बचानेवाला और झूठे एनकाउंटर करवाकर पुलिस को भ्रष्ट बनानेवाला उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार का भ्रष्ट शासन अपना-सा लगता है।

ग्रेटर नोएडा की घटना से दहशत में परिवार

यादव ने कहा कि गुनाहों में 'किसी' की साझेदारी है। इसीलिए इतनी बेशर्म पर्दादारी है। अखिलेश यादव ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में अल्पसंख्यक समाज की 6 साल की एक मासूम बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला रूह कंपा देने वाली है। इससे पूरे प्रदेश में हर बेटी के मां-बाप अपनी बच्चियों की सुरक्षा को लेकर दहशत में हैं।

सत्ता के संरक्षण से बेखौफ हैं अपराधी

उन्होंने कहा कि सवाल ये है कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी लचर कैसे हो गई है कि अपराधी सत्ता से नहीं डर रहे हैं। इस सवाल का यही जवाब है कि सत्ता सजातीयों के हर अपराध को जिस तरह दबाया-छुपाया जा रहा है उससे दूसरे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हो रहे हैं। भाजपा ने अपने भ्रष्टाचार का दायरा इतना अधिक बढ़ा दिया है कि उसमें पुलिस को भी संलिप्त होने पर मजबूर कर दिया है, जिसका लाभ उठाकर कुछ भ्रष्ट पुलिसकर्मी अपराधियों से सांठगांठ करके गुनाहों को पनाह दे रहे हैं। घोर निंदनीय। इंसाफ हो।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, बोले- सवालों से डरती है भाजपा और गरीबों को शिक्षित नहीं होने देना चाहती

Related to this topic: