प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

अखिलेश यादव ने बांटे 'पीडीए घर'

अखिलेश यादव ने बांटे 'पीडीए घर': गोरखपुर के नेता ने डिंपल यादव के जन्मदिन पर बनवाए मकान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ मुख्यालय में पांच गरीब परिवारों को 'पीडीए घर' की चाबियां सौंपीं। इन मकानों का निर्माण गोरखपुर के सपा नेता ने कराया है।

अखिलेश यादव ने बांटे पीडीए घर गोरखपुर के नेता ने डिंपल यादव के जन्मदिन पर बनवाए मकान

Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पांच गरीब परिवारों को 'पीडीए घर' की चाबियां सौंपीं। जिन महिलाओं को मकान की चाबियां प्रदान की गईं, उनमें जयापाल, सुमित्रा निषाद, सैलानी पासवान, आइमुलनिशा और सपना भारती शामिल हैं। इन सभी परिवारों के पास पहले से रहने के लिए पक्के मकान नहीं थे।

डिंपल यादव के जन्मदिन पर अनूठी पहल

गोरखपुर के समाजवादी पार्टी नेता मंतोष यादव ने मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन के अवसर पर इन गरीब परिवारों के लिए मकानों का निर्माण कराया है। इन आवासों को 'पीडीए घर' नाम दिया गया है। सपा नेता मंतोष यादव ने डिंपल यादव के जन्मदिन से ही इन मकानों का निर्माण कार्य शुरू किया था, जो अब पूरा हो चुका है। मकान पाने वाली सभी महिलाओं ने अखिलेश यादव और गोरखपुर के नेता मंतोष यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

मंतोष यादव के प्रयासों की सराहना

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने गरीबों के लिए मकान बनवाने के इस कार्य के लिए मंतोष यादव का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि "ये अपने संसाधनों से गरीबों का घर बना रहे हैं।" इन मकानों की लागत लगभग पांच लाख रुपये प्रति यूनिट है।

पुरानी योजनाओं और भविष्य के एजेंडे का जिक्र

पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी पिछली सरकार की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल में 'लोहिया आवास' बनाए गए थे। उन आवासों में बिजली, पंखा और एलईडी बल्ब की व्यवस्था की गई थी, साथ ही सोलर ऊर्जा से बिजली मिलने के कारण उपभोक्ताओं को बिजली बिल का भुगतान नहीं करना पड़ता था।

भविष्य की योजनाओं का खाका खींचते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में गरीबों, गांवों और शहर के लोगों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध कराए जाएंगे, जिनमें बिजली बिल के संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, बोले- गठबंधन से घबराकर लगवा रही नकली पोस्टर

Related to this topic: